ट्रांसफार्मर लगाने के विवाद में गोलीबारी
संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : थाना क्षेत्र के बनौखर गांव में गुरुवार रात्रि ट्रांसफार्मर लग
संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) :
थाना क्षेत्र के बनौखर गांव में गुरुवार रात्रि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चंदा को लेकर हुए विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। गोली लगने से रवींद्र सिंह घायल हो गया है। रविंद्र का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देव में किया गया। चिकित्सकों ने इलाज के बाद रेफर कर दिया। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के बाद रविंद्र को बेहतर इलाज हेतु वाराणसी भेज दिया गया है। मारपीट में घायल मनोज शर्मा का इलाज पीएचसी मदनपुर में चल रहा है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में रविंद्र के बयान पर धारा 341, 323, 324, 307, 505, 27 आर्म्स एक्ट, कांड संख्या 18/15 के तहत दर्ज की गई है। मनोज शर्मा, उनके पुत्र शशिकांत एवं शनिकांत अभियुक्त बना है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।