Move to Jagran APP

चौतरफा गिरावट से बिहार को बचाएं : मंत्री

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : बिरई गांव में शनिवार को विवेकानंद उद्यान का लोकार्पण किया गया।

By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 07:31 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 07:31 PM (IST)
चौतरफा गिरावट से बिहार को बचाएं : मंत्री

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : बिरई गांव में शनिवार को विवेकानंद उद्यान का लोकार्पण किया गया। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में चौतरफा गिरावट है। इससे बचाने का दायित्व हम सब पर है। यह तभी संभव है जब विकास जनादोलन का रूप ले और यहा भी केंद्र की तरह सरकार बने। कहा कि सर्वे रिपोर्ट है कि बिहार, झारखंड और उड़ीसा जैसे राज्य इसलिए विकास नहीं कर पाते हैं कि यहा केंद्र से मिला धन खर्च नहीं हो पाता। जब पैसा ही खर्च नहीं होगा तो विकास कैसे होगा। कहा कि मध्य विद्यालय में एक से दस अंक तक बच्चे नहीं पहचान पाते हैं। भाजपा सासद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हम भगवान पर प्रसाद चढ़ाते हैं मगर वे नहीं खाते। भगवान अहंकार खाते हैं। अहंकार के कारण जदयू की हार हुई और तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार को गद्दी छोड़नी पड़ी। उन्हें अपने सबसे बडे़ दुश्मन से हाथ मिलाना पड़ा। कहा कि पंद्रह साल के गुंडाराज को खत्म करने के लिए ही जनता ने भाजपा-जदयू को जनमत दिया था। जनता के जनमत को नीतीश ने नकार दिया जिस कारण लोकसभा चुनाव में जनता ने कंधा देने के लिए भी चार सांसद नहीं दिया। मात्र दो पर सिमट गए। रफीगंज प्रखंड के बेरी गांव निवासी ई. अवधेश कुमार ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। नीतीश कुमार को बहुत पहले ही श्री कुशवाहा ने पहचान लिया था। बिहार का विकास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। विवेकानंद मिशन स्कूल के निदेशक डा. शभूशरण सिंह, प्रशासक सुनील कुमार सिंह, सूर्य मंदिर कमिटी के अध्यक्ष विजय शर्मा, मालती कुशवाहा, अश्रि्वनी तिवारी, शभूशरण सिंह, सासद प्रतिनिधि अशोक मेहता, प्रमुख अनिता देवी, जिला पार्षद नन्हकु पाडेय, शत्रुघ्न शरण शर्मा, मिथिलेश शर्मा, मुखिया अनिल कुमार, सत्येंद्र शर्मा, सुबोध शर्मा, संजीव कुमार उपस्थित रहे। संचालन मुन्ना कुमार ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.