शिक्षा से छू सकते हैं आसमान : डीएम
जेएनएन, औरंगाबाद : देव प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को डीएम नवीनचन्
जेएनएन, औरंगाबाद : देव प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को डीएम नवीनचन्द्र झा ने शिक्षा के माध्यम से आसमान छूने का सपना दिखाया। कहा कि शिक्षा से इस विद्यालय की छात्राएं भी आसमान में उड़ सकती हैं। डीएम पीएनबी बैंक के द्वारा उपलब्ध कराए गए किचेन सामग्री को विद्यालय की संचालिका शारदा कुमारी को देते हुए कहा आधारभूत सुविधाएं बेहतर की जा रही है। सामग्री देने के लिए बैंक को धन्यवाद देते हुए कहा कि बैंकों के सहयोग बिना विकास संभव नहीं है। छात्राओं से कहा कि योग्यता से बढ़कर कोई धन नहीं है। इसका कोई विकल्प नहीं है। शिक्षा के गिरते स्तर पर कहा कि यह तभी सुधरेगा जब शिक्षक भी पढ़कर बेहतर ज्ञान हासिल करने का प्रयास करेंगे। डीएम ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के लिए प्रखंड मुख्यालयों में 50 लाख की लागत से सांस्कृतिक संसाधन केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। एसडीओ भीम प्रसाद ने कहा कि विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह तभी संभव होगा जब छात्राएं शिक्षा के माध्यम से शिक्षित होंगी। एलडीएम एके श्रीवास्तव ने कहा कि पीएनबी के द्वारा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए ऐसी जरूरतमंद सामग्रियों को उपलब्ध करा रही है। संचालन प्रबंधक सारंगधर सिंह ने की। कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से बैंक बेहतर काम कर रही है। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, देव पीएनबी के प्रबंधक अमित कुमार, शिक्षिका रेणु कुमारी, रिंकू कुमारी, लीलावती कुमारी, अंजली कुमारी, प्राइमा कुमारी, शहेंद्र मिश्रा मौजूद थे।