पूर्व मुखिया के सम्मान में श्रद्धांजलि
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : अंबा के देव रोड स्थित पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सि
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) :
अंबा के देव रोड स्थित पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के घर पर शुक्रवार को पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता लल्लू पाठक एवं संचालन डा. सुरेंद्र मिश्र ने की। उनके पुत्र आकाश कुमार सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सभा की शुरुआत की। वक्ताओं ने उनकी हत्या की निंदा करते हुए कहा कि स्व. मुन्ना सिंह जाति धर्म से उपर उठकर समाज सेवा करने वाले एक महान जन प्रतिनिधि थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाई जा सकती है कि उनके असामयिक मौत पर उस दिन जिले के हजारों लोग उनके घर पहुंचे।
बता दें कि उनकी पत्नी शीला देवी वर्तमान में जिला पार्षद सदस्य हैं। प्रमुख सुदेश्वर कुमार, मुखिया सत्यनारायण शर्मा, मुखिया बौर पंचायत नीरज कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार सिंह, डा. रामलखन विश्वकर्मा, शिक्षक नंददेव सिंह, प्रदीप सिंह योगेश सिंह, सूरजदेव सिंह, कन्हाई प्रसाद, संतोष सिंह, पूर्व मुखिया शिवदेव पांडेय, रामजीत सिंह ने उन्हें समाजसेवी बताया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग रखी। प्रमुख ने कहा कि इस संबंध में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। कौशल कुमार सिंह, भाई चंद्रशेखर कुमार सिंह उर्फ बब्लू, चुन्नू सिंह, प्रमोद सिंह, छोटे नारायण सिंह, जनेश्वर सिंह, राजू सिंह, राजू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रामप्रवेश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, लुल्लू सिंह, राजकुमार पासवान, उज्ज्वल, रंजन, राकेश सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह, उपमुखिया राम पुकार सोनी उपस्थित थे।