नीतीश के नेतृत्व में होगा विकास
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : कर्पूरी जयंती समारोह में पटना जाने से पहले जदयू कार्यकर्ताओं ने
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) :
कर्पूरी जयंती समारोह में पटना जाने से पहले जदयू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम रफीगंज बाजार रैली निकाला। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शोभा देवी के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली महाराजगंज, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड होते हुए कलाली मोड़ तक पहुंची। जदयू नेत्री शोभा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास संभव है। नीतीश ने महिलाओं को अधिकार दिया है। आज महिलाएं घर का देहरी लांघकर राजनीति कर रही हैं। विकास के विरोधी नेता ही नीतीश कुमार का विरोध करते हैं। वे सभी वर्ग में लोकप्रिय हैं। कर्पूरी जयंती में रफीगंज से हजारों की संख्या में महिलाएं जाएंगी। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, विनय चंद्रवंशी, सुनिता देवी, ललिता देवी, कुसुमी देवी, मीना देवी, शशि देवी, शंभू चंद्रवंशी, मो. सद्दाम हुसैन, कमलेश कुमार, कंचन देवी उपस्थित रहे।