Move to Jagran APP

सहारा का पूर्ण सक्रियता अभियान

संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय सभागार में सहारा इंडिया परिवार के मंडल

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 07:33 PM (IST)
सहारा का पूर्ण सक्रियता अभियान

संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) :

loksabha election banner

रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय सभागार में सहारा इंडिया परिवार के मंडल प्रमुख रांची के एनके पाल की अध्यक्षता में पूर्ण सक्रियता अभियान आयोजित की गई। शुभारंभ मंडल प्रमुख द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने मिशन 61 के तहत खोले गए 61 खाता खोलने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। प्रमुख द्वारा इस मिशन के तहत 61 खाता खोलने पर कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित जमाकर्ताओं को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। प्रमुख ने बताया कि कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित जमाकर्ताओं का धन पूर्णत सुरक्षित है। रफीगंज सेक्टर के उतरोत्तर वृद्धि हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। रिजनल मैनेजर औरंगाबाद धीरेंद्र प्रसाद, रिजनल एडवाइजर सतीश पांडेय, सेक्टर वरिष्ठ औरंगाबाद अरविंद कुमार, फ्रेंचाइजी गारजियन बारुण आरएन सिंह, सेक्टर वरिष्ठ रफीगंज उमेश प्रसाद, सेक्टर वर्कर नीरज कुमार, राजकुमार मिश्रा, तारकेश्वर सिंह, एजाज अहमद, मिथिलेश पाल, कमलेश पाल, अजय पाल, संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, रुपेश कुमार उर्फ टिंकू उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.