ठंड से कांपते बदन को मिला कंबल
संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में सोमवार को वार्ड पार्षद अमित कुम
By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 06:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) :
नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में सोमवार को वार्ड पार्षद अमित कुमार उर्फ पिंटू ने गरीब, असहाय एवं महादलित परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीब खुश हैं। ठंड से कांपते बदन को जब कंबल मिला गरीबों के मुंह से दुआ के शब्द निकले। ठंड के प्रकोप के कारण गरीब घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सोमवार को कुहासे एवं ठंड की कहर से नागरिक परेशान रहे। वार्ड पार्षद ने कहा कि मैं सेवा करने के लिए राजनीति में आया हूं। गरीबों की सेवा सुकून मिलता है। अप्पू तिवारी, लडन मियां, मनीष उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें