नगर थानाध्यक्ष मनोज लाइन हाजिर
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : राजू हत्याकांड में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पर गाज गिरी है। एसप
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
राजू हत्याकांड में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पर गाज गिरी है। एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने नगर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया है। एसपी ने बताया कि रफीगंज के थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह को नगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। श्यामकिशोर ने शनिवार को प्रभार ग्रहण किया। श्यामकिशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम राजू हत्याकांड की जांच कर रही है। कांड के अनुसंधानकर्ता विजय कुमार बने है। एसपी ने बताया कि देवकुंड थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को हटा दिया गया है। उनके खिलाफ ग्रामीणों से लगातार शिकायत मिल रही थी। बंदेया थानाध्यक्ष दिलीप मांझी को देवकुंड का प्रभार दिया गया है। पुलिस लाइन में रहे असलम अली को बंदेया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। असलम इससे पहले कुटुंबा थानाध्यक्ष रहे हैं। रफीगंज के थानाध्यक्ष का प्रभार वहां के जेएसआई को सौंपा गया है। बता दें कि राजू की हत्या के बाद प्रदर्शन कर रहे व्यवसायियों ने नगर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की थी।