दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज के कियाखाप गांव में 23 वर्षीय संजू देवी को ससुराल वालों ने
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) :
रफीगंज के कियाखाप गांव में 23 वर्षीय संजू देवी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला। मृतका के पिता आंती थाना के चहुरा टोले नारायणपुर गांव निवासी सियाराम यादव ने सोमवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि मेरी पुत्री की शादी मई 2014 में कियाखाप गांव के नारायण यादव के पुत्र अनिल यादव के साथ हुआ था। शादी के समय ढाई लाख रुपये नगद एवं बाइक दिया था लेकिन सोने का चेन नहीं दिया। चेन की मांग को लेकर बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहे। रविवार रात्रि उसे जलाकर मार डाला। साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को जला दिया। घटना की खबर सुन मैं यहां आया तो घर से सभी गायब हैं। मृतक के ससुर नारायण यादव, पति अनिल यादव, सास नागेश्वरी देवी, भैंसुर सुनील यादव एवं गोतनी गुड़िया देवी पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।