कुशवाहा मंच मार्च में करेगी बड़ी रैली
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : मंत्री और कुशवाहा राजनीतिक चेतना मंच के संरक्षक अवधेश प्रसाद कुशव
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : मंत्री और कुशवाहा राजनीतिक चेतना मंच के संरक्षक अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा है कि उनका समाज महात्मा बुद्ध, सम्राट अशोक और महात्मा फूले का वंशज है। समाज का अपना समृद्ध इतिहास है। दुनिया को शाति का संदेश देने वाले बुद्ध, दुनिया पर राज करने वाले सम्राट अशोक और आधुनिक काल में छुआछूत के खिलाफ पहली बार दलितों पिछड़ों को शिक्षा देने का काम करने वाले फूले हमारे आदर्श हैं। कहा कि समाज के दबे कुचले लोगों को सामाजिक न्याय की धारा से जोड़कर विकास के रास्ते पर लाने का प्रयास मंच करता है। समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा काम लिए बिना कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद समाज के कुछ लोग उस तरफ चले गए हैं। समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। इसलिए समाज को एकत्रित करने के लिए हर जिला में मंच कार्य चल रहा है। बताया कि मार्च 2015 में गाधी मैदान में बड़ी रैली की जाएगी।