सांख्यिकी सेवकों ने सीएम का पुतला फूंका
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का प
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सांख्यिकी विनोद कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार, धनंजय कुमार, नागेंद्र कुमार, पुष्पा कुमारी, प्रियंका कुमारी, अशोक कुमार शामिल थे। सभी ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें मान नहीं लेती आंदोलन चलता रहेगा। स्वयं सेवकों ने निदेशालय के सचिव रेणु लता एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। स्वयं सेवकों का प्रदर्शन बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा। स्वयं सेवकों ने कहा कि सरकार हमें बरगला रही है। कहा कि जो लोग पटना में न्याय मांग रहे हैं उन्हें लाठी मिल रही है। सभी ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम विधानसभा चुनाव में सरकार का खिलाफत करेंगे।