लैपटाप चोरी करते बालक धराया
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : नगर थाना के न्यू एरिया चितौड़नगर में रमेश कुमार मिश्र के घर से लैपटाप च
By Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 06:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
नगर थाना के न्यू एरिया चितौड़नगर में रमेश कुमार मिश्र के घर से लैपटाप चुराते 15 वर्षीय बालक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभिषेक न्यू एरिया का निवासी है। रमेश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को अभिषेक घर में घुस गया और लैपटाप चोरी कर भागने लगा। खदेड़कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि घरों से सामान चोरी करते हैं। जो लोग घर में नहीं रहते हैं उनके घरों से मोबाइल एवं अन्य सामान चुराकर भाग जाते हैं। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रमेश कुमार मिश्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभिषेक को जेल भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें