जयंती पर याद किए गए लौह पुरुष
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लौह पुरुष की देन अखंड भारत है। उन्होंने देसी रियासतों को भारत में विलय कराया। हमें पटेल के सपनों का भारत का निर्माण करना है। उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपालशरण सिंह, इंद्रदेव यादव, मीडिया प्रभारी लालमोहन यादव, पूनम देवी, रेणु देवी, उर्मिला भारती, नरेश गुप्ता, धनंजय शर्मा, युगल किशोर सिंह, नागेंद्र दुबे उपस्थित रहे।