101 गरीबों को मिला कंबल
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : कसेरा टोली रोड में वीर बालक संघ ने 101 गरीबों के बीच शुक्रवार की
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : कसेरा टोली रोड में वीर बालक संघ ने 101 गरीबों के बीच शुक्रवार की शाम कंबल वितरण किया। डा. जितेंद्र कुमार, डा. अजीजुल रहमान अंसारी, समीर कुमार, आलोक, विकास, आकाश, रवि कुमार, पृथ्वी कुमार, मुनमुन राज ने कंबल वितरण किया। मंच संचालन अनिल कुमार ने किया। नगर के सभी 23 वाडरें के चुनिंदा 101 गरीबों को कंबल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का यह दायित्व बनता है कि वे अपने आस पास के गरीबों को ठंड से मरने न दें। उनकी मदद करें। सरकार सहयोग नहीं करती और जब करती भी है तो गर्मी के वक्त या जाड़ा जब खत्म होने को होता है तब कंबल वितरण किया जाता है, जिसका कोई मतलब नहीं बनता। संस्था के अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि इस काम से आत्म संतुष्टि मिलती है कि हमने किसी गरीब को राहत दी। संस्था नई है और सभी नवयुवक ही इसे चला रहे हैं। गरीबों की मदद के लिए ही कंबल इकट्ठा किया गया और उसको जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया गया। इस तरह का कार्य प्राय: किया जाता रहेगा।