बिहार की उपेक्षा कर रहा केंद्र सरकार : मंत्री
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : केंद्र की भाजपा सरकार बिहार की उपेक्षा कर रही है। विकास के लिए जित
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) :
केंद्र की भाजपा सरकार बिहार की उपेक्षा कर रही है। विकास के लिए जितनी राशि चाहिए उतनी बिहार को नहीं मिल रही है। ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को एनएच 139 पथ से डिहुरी गंाव जाने वाली सड़क का उद्घाटन करने के बाद कही। कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बने 100 दिन बीत गए परंतु विकास के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। सड़कों की मरम्मत के लिए 11 हजार करोड़ राशि की आवश्यकता है। बिहार मे 5 हजार किमी सड़कों का निर्माण का प्रस्ताव केंद्र की सरकार के पास लंबित है। मंत्री ने कहा कि औरंगाबाद जिले में 40 करोड़ से अधिक की लागत से पुल पुलिया का निर्माण चल रहा है। प्रदेश में 30 हजार किमी सड़क का निमार्ण कार्य पूरा कर लिया गया है। मंत्री ने पथ का नाम पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के नाम पर रखने की घोषणा की।