धूमधाम से की गई लक्ष्मी गणेश की पूजा
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : दीपावली पर शहर से लेकर गांवों में उत्साह रहा। धूमधाम से लक्ष्मी गण
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 06:53 PM (IST)
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) :
दीपावली पर शहर से लेकर गांवों में उत्साह रहा। धूमधाम से लक्ष्मी गणेश की पूजा की गई। पूजा को लेकर उत्सव का माहौल रहा। दुकानों में देर रात तक पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला। देवी मंदिर में दीप जलाने को लेकर भीड़ रही। बेल रोड में भगवान लक्ष्मी एवं गणेश की प्रतिमा रखकर व्यवसायियों ने धूमधाम से पूजा अर्चना की। व्यवसायियों द्वारा कई वर्षो से पूजा की जा रही है। प्रतिमा स्थल पर भव्य तरीके से पंडाल सजाया गया था, जो आकर्षक का केंद्र बना था। मुरारी प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद, बिंदेश्वर प्रसाद, विनोद, संतोष कुमार चंद्रवंशी, कुश जायसवाल उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें