सत्यचंडी महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : प्रखंड के रसोईया गाव में 21 मार्च से आयोजित सत्यचंडी महायज्ञ को ले
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) :
प्रखंड के रसोईया गाव में 21 मार्च से आयोजित सत्यचंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को ध्वजारोहण किया गया। महात्मा गोविंदाचार्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम किया। नौ दिवसीय यज्ञ कार्य को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिखा। धान के खेत के बीच यज्ञ का झंडा गाड़ा गया। ध्वज लेकर दधपा से रामपुर तक ग्रामीणों ने भ्रमण किया। यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सहेंद्र सिह, सचिव रामाशीष सिह, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज सिह, मुखिया संजय कुमार सिंह, ग्रामीण कृष्णा सिंह, शारदा, आनंद सिंह, संजय, अशोक कुमार सिंह, मृत्युंजय सिह, कुंदन सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, धनंजय, अमरेंद्र सिंह, गीता देवी, मनीषा देवी, ललिता देवी, शीतल देवी, विश्व हिन्दू परिषद के अवधेश कुमार सिंह कालीकिंकर, विजय पाठक उपस्थित थे। महात्मा ने कहा कि महायज्ञ से संपूर्ण दधपा पंचायत के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा।