घर घर शौचालय बनाना है मिशन : मंत्री
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि घर घर शौचालय बनवाना मिशन है। ग्रामीण विकास पंचायती राज पेयजल एवं स्वच्छता अभियान के तहत शमशेरनगर में स्वच्छता संकल्प समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह जिला का पहला गाव है जहा से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का दीपक यहीं से प्रज्जवलित हो रही है। यूनीसेफ से फंडिग प्राप्त ग्लोबल सेनिटेशन की टीम भी गाव आयी थी। नवीनगर के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को योगदान करना होगा। बिहार सरकार इस अभियान में सहयोग नहीं कर रही है। वह नमो से जलने के कारण जनता के खिलाफ काम कर रही है। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्रि्वनी तिवारी ने मंच से ही नाराजगी जाहिर की कि उन्हें न तो भाजपा ने न ही रालोसपा ने आमंत्रित किया है। ग्रामीणों के आमंत्रण पर यहां आए हैं। अध्यक्षता कर रहे सूर्यभान शर्मा ने कहा कि जलमीनार बनी है, जो उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रही है। वह चूने लगा है। उन्होंने शमशेर खा की मजार क्षेत्र में पार्क बनाने और पुलिस ग्राम बनाने की माग की।