रिश्तेदारों ने लिया नाम वापस
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : पैक्स चुनाव के लिए नामाकित अभ्यर्थियों में से कुछ ने अपना नाम वाप
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : पैक्स चुनाव के लिए नामाकित अभ्यर्थियों में से कुछ ने अपना नाम वापस ले लिया। अध्यक्ष पद से कुल चार ने अपना नाम वापस लिया है जिसमें तीन ने रिश्तेदार के लिए नाम वापस लिया। शुक्रवार को बीसीओ संतोष तिवारी और जीपीएस मनोज कुमार ने बताया कि अंछा से सरिता देवी ने नाम वापस लिया है। इनके पति रविंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। अरई में मुसेपुर खैरा के अरविंद कुमार ने अपने भाई परंतु कुमार के लिए नाम वापस लिया है। दोनों सहोदर भाई हैं। तरार में विजय सिंह ने अपने बेटे आलोक सिंह के लिए नाम वापस लिया है। गोरडिहा में पूर्व प्रभारी मुखिया रहे सुभाष यादव ने नाम वापस लिया है। वे दूसरे प्रत्याशी रुद्रेश गोपाल के समर्थन में बैठे हैं। दिलचस्प वाकया है संसा में। यहा सर्वाधिक 13 प्रत्याशी हैं। जिसमें पति दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी चंद्रावती देवी चुनाव मैदान में 'फ्रेंडली मैच' खेलेंगे। पहले दिनेश खुद पैक्स अध्यक्ष रहे हैं। इसी दिन सदस्यों की भी नाम वापसी हुई। अंकढ़ा पंचायत में धनंजय कुमार, तरारी में मिथिलेश कुमार एवं जाकिर हुसैन, मनार में रणधीर कुमार ने अपना नाम वापस लिया है। इसी दिन सबको चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया है। संवाद प्रेषण तक सदस्य पद हेतु नाम वापसी की सूची अंतिम नहीं हो सकी थी और चुनाव चिह्न भी फाइनल करने में सब जुटे हुए हैं।