यज्ञ को ले धावा नदी से जलयात्रा
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : मठ पड़रिया गांव के निकट नवनिर्मित सूर्य भगवान की प्राण प्रतिष्ठा
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) :
मठ पड़रिया गांव के निकट नवनिर्मित सूर्य भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सूर्य नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ को लेकर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने जलभरी की। धावा नदी से श्रद्धालु जलभर कर यज्ञ मंडप पहुंचे। महिलाओं ने कलश लेकर सात किलोमीटर दूर तक पैदल यात्रा किया। जल यात्रा में बटुरा, बटरी, धेवही, चंदौली, पिपरा, मठ पड़रिया, काड़ी के हजारों श्रद्धालु शामिल थे। यज्ञ की शुरुआत के साथ ही माहौल भक्तिमय हो गया है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुखिया रामचंद्र यादव ने बताया कि भगवान स्वामी महाराज के तत्वाधान में यज्ञ चलेगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 1 नवंबर को होगी। संत महात्माओं के प्रवचन के साथ रासलीला का आयोजन किया गया है। सुधीर कुमार, पैक्स अध्यक्ष श्रवण यादव, सत्येंद्र नारायण ंिसंह, धनंजय कुमार उपस्थित थे।