Move to Jagran APP

जगमग ज्योति के बीच बच्चों ने छोड़े पटाखे

जेएनएन, औरंगाबाद : रोशनी के बीच बच्चों ने पटाखा छोड़ दीपावली मनाई। ज्योति पर्व दीपावली को लेकर गुर

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 06:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 06:11 PM (IST)
जगमग ज्योति के बीच बच्चों ने छोड़े पटाखे

जेएनएन, औरंगाबाद :

loksabha election banner

रोशनी के बीच बच्चों ने पटाखा छोड़ दीपावली मनाई। ज्योति पर्व दीपावली को लेकर गुरुवार को बाजार में खरीदारी को भीड़ रही। शाम में भीड़ से पैदल चलना मुश्किल रहा। शाम 6 बजे से पूजा का सिलसिला जो प्रारंभ हुआ देर रात्रि तक चलता रहा। बच्चों में दीपावली को लेकर उत्साह रहा। रोशनी के बीच बच्चों ने अनार बम एवं फूलझरी का आनंद लिया। मोदी बम के प्रति बच्चे उत्साहित दिखे। शाम होते ही घरों में कुल देवता एवं मां लक्ष्मी की पूजा की गई। लक्ष्मी की पूजा के बाद लोगों ने घर के बाहर दीप जलाया। अंधकार से प्रकाश में ले जाने का आग्रह किया। नागरिकों ने हिंसा, आतंक, क्रोध और ईष्र्या को त्यागने का संकल्प लिया। शहर में जुआ का दौर चलता रहा परंतु लोगों ने पुलिस के भय से घरों में बंद हो जुआ खेली। पुलिस सक्रिय रही जिस कारण सड़क किनारे जुआ नहीं खेला गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह स्वयं गश्ती का निगरानी करते दिखे। बच्चों ने घरकुंडा की पूजा कर दीपावली का जश्न मनाया। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सजाया गया था। ओबरा में हर्षोल्लास के बीच दीपावली मनाया गया। व्यवसायियों एवं ग्रामीणों ने घरों एवं प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर प्रसाद वितरण किया। बेल रोड में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखकर पूजा की गई। मदनपुर में दीपावली पर उत्साह रहा। शाम होते ही गांवों में दीप जले और बच्चों ने पटाखा छोड़ा। शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली संपन्न हो गया। देव, अम्बा, बारुण एवं रफीगंज में भी दीपावली शांतिपूर्ण रहा। कई गांवों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.