देश में नहीं रहा मोदी मैजिक : निखिल
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : केरल के पूर्व राज्यपाल सह कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने बुधवार को प्रेस
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
केरल के पूर्व राज्यपाल सह कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि महाराष्ट्र एवं हरियाणा के चुनाव परिणाम से बीजेपी को इतराने की जरूरत नहीं है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैजिक का जलवा चार माह में ही खत्म हो गया है। अगर ऐसा होता तो भाजपा को हरियाणा एवं महाराष्ट्र में 90 फीसद सीटों पर जीत मिलनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोदी के चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद भी महाराष्ट्र में भाजपा को सरकार बनाने के लिए वैशाखी का सहारा लेना पड़ रहा है। देश की आतंरिक सुरक्षा का हवाला देकर सत्ता में आई भाजपा अपने वादे भूल चुकी है। आंतरिक सुरक्षा गहराया है। सीमा पर लगातार पड़ोसी देशी सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। इसे रोकने में भी केंद्र की सरकार नाकाम हो रही है। बिहार के साथ किए गए वादा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूल चुके हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव अरविंद शर्मा, राकेश कुमार सिंह पप्पू, देवी दयाल सिंह, रामविलास सिंह, अक्षय पासवान, रंजीत सिंह उर्फ मोहन, युवा कांग्रेस के आंनद शंकर, शहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान उपस्थित रहे।