बीडीओ ने किया घाट का निरीक्षण
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : महापर्व छठ को लेकर बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने मुखिया पति प्रमोद भगत, प
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 06:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) :
महापर्व छठ को लेकर बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने मुखिया पति प्रमोद भगत, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार के साथ छठ घाटों का निरीक्षण किया। सफाई पर चर्चा की। निरीक्षण के उपरांत घाट के पास सफाई करने का आदेश दिया। कहा कि छठ पर्व सफाई के लिए जाना जाता है। छठ घाट के सौंदर्यीकरण कराने पर चर्चा की। ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में सहयोग मांगा। व्रत के दिन घाट पर सजग रहने की बात कही। बता दें कि ओबरा में पुनपुन दोमुहान एवं अन्य घाटों पर व्रती अर्घ्य देते हैं। झूलते बिजली के तार मरम्मत करने का निर्देश दिया। ग्रामीण डा. रवींद्र नाथ टैगोर, मिथिलेश सिंह, भोला प्रसाद, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें