धनतेरस पर बाजार में रही रौनक
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : धनतेरस पर मंगलवार को बाजार में रौनक रही। महंगाई को दरकिनार कर लोगों न
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
धनतेरस पर मंगलवार को बाजार में रौनक रही। महंगाई को दरकिनार कर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बजट के अनुसार लोगों ने सामान खरीदा। चार बजे से बाजार में पैदल चलना मुश्किल हो गया। बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ बाजार की निगरानी करते दिखे। जेवर एवं बर्तन दुकानों पर भीड़ रही। मान्यता है कि धनतेरस पर धन खरीदने से 13 गुणा धन में बढ़ोतरी होती है। युवा एवं युवतियों की पसंद स्मार्ट मोबाइल फोन रहा। मोबाइल फोन दुकान पर सुबह से भीड़ रही। इलेक्ट्रानिक दुकानों से भी ग्राहकों ने खरीदारी किया। युवा पप्पू सिन्हा, अमित कुमार, सुरेश कुमार, पीयूष नारायण, रवि कुमार ने बताया कि उनकी पहली पसंद स्मार्ट फोन है। गया ज्वेलर्स के पंकज वर्मा ने बताया कि विक्टोरिया सिक्का की कीमत 900 एवं 10 ग्राम चांदी का सिक्का 400, लक्ष्मी गणेश का सिक्का 700 रुपये में बिका। 10 ग्राम सोना की कीमत 28 हजार 900 रहा। किसानों ने ट्रैक्टर को पसंद किया। मां मुंडेश्वरी आटो मोबाइल्स एजेंसी के गोपाल शरण सिंह ने बताया कि किसानों ने ट्रैक्टर की खरीदारी की। महिंद्रा कंपनी के बिहार झारखंड के प्रभारी आशिष गुप्ता, ट्रेडरी प्रबंधक सचिन कुमार ने कहा कि महिंद्रा अर्जुन नोवो ट्रैक्टर का लाचिंग किया गया। टीवीएस एजेंसी के गोपाल शरण सिंह ने बताया कि 80 से अधिक बाइक की बिक्री की गई। युवाओं की पसंद अपाची बाइक रही। पंडित ललन उपाध्याय ने बताया कि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर धनवंतरि निकले थे। शुभ समय में खरीदारी से धन में बढ़ोतरी होती है। इस दिन कोई भी व्यवसायी अपनी वस्तु उधार नहीं देता है।