करंट लगने से युवक मरा
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड के अरंडा गांव निवासी पंचायत सचिव मदन शर्मा के 40 वर्षीय पुत्
By Edited By: Published: Wed, 01 Oct 2014 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 04:50 PM (IST)
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) :
प्रखंड के अरंडा गांव निवासी पंचायत सचिव मदन शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र विनोद शर्मा की मृत्यु बुधवार को करंट लगने से हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि विनोद के घर के दरवाजा के पास पाइप रखा हुआ था। विनोद पाइप को हटाने गया तो करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें