ब्लड को चार्ज करता है हर्ट : डा. छाजेड़
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : शहर के जैन भवन में सोमवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डा. विमल छाजेड़ ने हृदय रोग से मुक्ति पर व्याख्यान दिया। कहा कि हृदय रोग बगैर आपरेशन के ठीक हो सकता है। हर्ट बीमारी कैसे होती है, उससे कैसे बचें, क्या खाएं और कैसे परहेज करें बताया। डा. छाजेड़ ने कहा कि मनुष्य का हृदय 1 मिनट में 72 बार धड़कता है। 1 घंटे में 4300 एवं 24 घंटे में 1 लाख बार धड़कता है। हर्ट से ही ब्लड चार्ज होता है। हर्ट अटैक के संबंध में जानकारी दी। देश में बढ़ रहे मरीजों की संख्या पर चिंता जताया। कहा कि हर्ट बंद होने से जिंदगी खत्म हो जाती है। पैदल चलने या दौड़ने में सीना दर्द करे तो समझिए हर्ट की बीमारी है। अधिक तैलीय पदार्थ खाने से हर्ट पर चर्बी जम जाता है जिस कारण यह रोग होता है। बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र में हर्ट एटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। डा. छाजेड़ ने बताया कि तेल एवं घी खाने से ही यह बीमारी पनपती है। बगैर तेल के भोजन बनाने एवं खाने पर जोर दिया। बताया कि कैसे आप बगैर तेल के बेहतर खाना बना सकते हैं। हर्ट के प्रति जागरूकता लाना उद्देश्य है। डा. छाजेड़ ने कहा कि अब हर्ट के मरीजों को बाइपास सर्जरी को गुड बाय कर देना है। इस मौके पर डा. रामाशीष सिंह, डा. चंद्रेशेखर प्रसाद, कन्हैयालाल जैन, सुरेंद्र जैन, अशोक कुमार सिंह, सुरेंद्र जैन, प्रदीप कुमार सिंह, चुलबुल सिंह उपस्थित थे।