गृहस्वामी को बंधक बना डकैती
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
नगर थाना के फारम के पास नौगढ़ पंचायत के लपुरा गांव निवासी अर्जुन साव के घर डकैतों ने शुक्रवार रात्रि धावा बोल दिया। अर्जुन एवं उनके परिजनों को हथियार का भय दिखा बंधक बना लिया और मोबाइल छीन घर का लाइन काट दिया। विरोध करने सशस्त्र डकैतों ने अर्जुन को रड से पीटा। डकैत तिजोरी की चावी मांग रहे थे। अर्जुन ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये का जेवर, 50 हजार का पीतल का बर्तन, दो हजार रुपये नगदी, दो मोबाइल डकैत ले गए हैं। घटना के बाद पड़ोसियों के मदद से नगर थाना पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कांड की प्राथमिकी दर्ज कर डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि जनवरी माह में बेटी की शादी थी। शादी के लिए ही गहना और बर्तन की खरीदारी किया था। 45 मिनट तक डकैत अर्जुन के घर उत्पात मचाते रहे।