भूमि विवाद में मारपीट, 9 घायल
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 07:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, देव (औरंगाबाद) :
देव थाना के बसडीहा गांव में मंगलवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से कुल 9 आदमी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बसडीहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष सुभाष यादव एवं योगेंद्र यादव के बीच मारपीट की घटना घटित हुई जिससे सुभाष यादव के पक्ष से सुभाष यादव, अरविंद, अजीत एवं कमलेश यादव घायल हो गए। दूसरे पक्ष का सुरेंद्र यादव, योगेंद्र, रमेश, देवप्रसाद एवं चमन यादव घायल हुए। घायलों का इलाज प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र देव में किया गया। गंभीर रुप से घायलों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों की ओर से देव थाना में लगभग 20 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें