Move to Jagran APP

औरंगाबाद एवं झारखंड सीमा पर मुठभेड़

By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 12:24 AM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 12:24 AM (IST)
औरंगाबाद एवं झारखंड सीमा पर मुठभेड़

जेएनएन, (औरंगाबाद) : औरंगाबाद के टंडवा थाना क्षेत्र एवं झारखंड के पलामू सीमा पर स्थित फुलवरिया एवं कुलहीया गांव के पास रविवार को झारखंड पुलिस एवं माओवादी नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई।

loksabha election banner

करीब तीन घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी की खबर है। दोनों ओर से सैकड़ों चक्र गोलीबारी हुई है। माओवादियों द्वारा पुलिस वाहन समझ एक बोलेरो को जला दिया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए मगध प्रक्षेत्र के डीआईजी बच्चू सिंह मीणा ने बताया कि मुठभेड़ की जानकारी मिली है।

इस मामले में जानकारी ली जा रही है। बताया कि मुठभेड़ झारखंड क्षेत्र में होने की सूचना है। मुठभेड़ को देखते हुए औरंगाबाद के टंडवा थाना की तरफ से भी एएसपी अभियान राजेश भारती के नेतृत्व में सीआरपीएफ एवं कोबरा के जवानों को लगाया गया है। सर्च आपरेशन जारी है।

घटनास्थल पर एएसपी अभियान पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पहले माओवादी एवं टीपीसी के बीच गोलीबारी शुरू हुई। गोलीबारी की सूचना पर जब झारखंड पुलिस पहुंची तो माओवादी उन पर गोलीबारी शुरू कर दिये। खबर लिखने तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.