Move to Jagran APP

राम की प्रतिमा की स्थापना को ले कश यात्रा

वंशी सूर्यपुर प्रखंड के मंझियावां गांव में मर्यादा पुरुषोतम राम की प्रतिमा की स्थापना।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 08:54 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 08:54 PM (IST)
राम की प्रतिमा की स्थापना को ले कश यात्रा
राम की प्रतिमा की स्थापना को ले कश यात्रा

अरवल। वंशी सूर्यपुर प्रखंड के मंझियावां गांव में मर्यादा पुरुषोतम राम की प्रतिमा की स्थापना को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा को लेकर वहां के नर नारियो में काफी उत्साह देखा गया। गांव से गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु महिलाएं माथे पर कलश लेकर निकली। वे लोग भगवान पुरुषोतम राम का जयघोष कर रही थी। गांव स्थित यज्ञ मंडप से खाली पांव पैदल चलकर शेरपुर गांव स्थित पुनपुन नदी पर पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। फिर वे लोग वहां से पैदल यज्ञ मंडप के समीप पहुंचे जहां फिर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराया गया। इस कार्य में गांव के युवा वर्ग के लोग काफी उत्साहित दिखे। स्थानीय मुखिया को भी काफी सक्रिय देखा गया। इधर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, विशाल कुमार, अम्बुज कुमार, प्रिया कुमारी, अंजना कुमारी तथा अंजनी कुमारी आदि लोगों को इस धार्मिक आयोजन में काफी सक्रिय देखा गया। आयोजकों ने बताया कि इस दौरान शम्भु शर्मा पूजारी की भूमिका में है। जबकि गोवर्धनाचार्य जी महाराज द्वारा शुक्रवार की शाम से प्रवचन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.