महायज्ञ के आठवें दिन निकाली गई शोभा यात्रा
श्री सत्यचंडी मां शेरावली के आठवें दिन इमामगंज में प्रतिमा के साथ ्रआकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई।
अरवल। श्री सत्यचंडी मां शेरावली के आठवें दिन इमामगंज में प्रतिमा के साथ ्रआकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान प्रतिमा के साथ भगवान भोलेनाथ के शिव¨लग को भी नगर भ्रमण कराया गया। शोभा यात्रा बाजार के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए पुन: आयोजन स्थल पर पहुंचा। इस दौरान श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण एवं भरत की वेशभूषा धारण किए लोग आकर्षण का केंद्र बने रहें। यात्रियों के जयघोष से पुरा इलाका गुंजायमान रहा। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों की संख्या अधिक रही। पूजा समिति के अध्यक्ष शशि कपूर एवं विष्णु कुमार शोभा यात्रा में शामिल लोगों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहें। इस कार्यक्रम से इलाके मे भक्ति का वातावरण कायम है।