दस दिनों तक बाधित रहेगी आपूर्ति
स्थानीय प्रशाखा क्षेत्र में मरम्मत कार्य को लेकर दस दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jun 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 03:05 AM (IST)
अरवल। स्थानीय प्रशाखा क्षेत्र में मरम्मत कार्य को लेकर दस दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता रोहित कुमार एवं कनीय अभियंता मेराज आलम ने संयुक्त रूप से उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक एवं दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि 33 केवीए के जर्जर तार एवं पोल को मरम्मत किया जाएगा। आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मेंटनेंस का कार्य हो जाने के बाद निर्वाध आपूर्ति जारी रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें