अरवल में गृहरक्षकों का धरना जारी
अरवल। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर समान काम के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग को लेकर दो महीने।
अरवल। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर समान काम के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग को लेकर दो महीने से भी अधिक दिनों से संचालित हड़ताल को सफल बनाने के लिए अवकाश के दिन भी शुक्रवार को गृहरक्षकों ने धरना दिया। धरना में शामिल गृहरक्षक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनलोगों ने कहा कि वे लोग 64 दिनों से हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार को इसकी कोई ¨चता नहीं है। उनलोगों ने कहा कि यदि सरकार आत्मसमर्पण कर काम पर वापस लौटने की सोच रही होगी तो यह उसकी भूल है। सारे बिहार के गृहरक्षक एकजूट हैं। मांगे पूरी किए बगैर काम पर वापस लौटने वाले नहीं है। उनलोगों ने कहा कि सरकार उनलोगों के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। वे लोग राज्यपाल के आश्वासन के बाद काम पर वापस लौटने वाले थे लेकिन पुलिस मुख्यालय द्वारा उनलोगों को वापस नहीं लिया गया।
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष जयराम ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सचिव मथुरा ¨सह ने कहा कि 13 मई को वे लोग लोटा थाली लेकर शहर में प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं वे लोग शहर को घुमते हुए समाहरणालय पहुचेंगे और वहां प्रदर्शन करेंगे। सचिव ने कहा कि जब हमलोग अपनी मांगो को लेकर आंदोलन करते हैं तो सरकार उनलोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करती है। उन्होंने अब भी सरकार से सम्मानजनक बातचीत कर हड़ताल समाप्त कराने की अपील की। इस मौके पर नन्हक राम, विनोद कुमार, हरेराम यादव, मुकेश चौधरी, बढ़न पासवान, जमादार ¨सह, रणविजय पाठक, रामाधार गुप्ता, देवलाल चौधरी, बढ़न पासवान तथा योगेंद्र ¨सह आदि लोग भी मौजूद थे।