कलाकारों का करें हौसला आफजाई
प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जादूगर मायावी रोहित द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता व जिप सदस्य आनंद चंद्रवंशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
अरवल। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जादूगर मायावी रोहित द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता व जिप सदस्य आनंद चंद्रवंशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जादू एक कला है। इसे कठिन परिश्रम के जरिए कलाकार मनोरंजन के लिए आमजनों के बीच प्रदर्शित करते हैं। ऐसे लोगों की हौसला आफजाई होनी चाहिए। झारखंड से पहुंचे कलाकारों की हौसला बढ़ाते हुए जिप सदस्य ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा कलाकारों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। मौके पर जादूगर रोहित कुमार ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए। उद्घाटन सत्र में डॉ. मंटू मल्होत्रा, बेंकटेश शर्मा, मुक्तेश्वर कुशवाहा,कामता प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, माधोशरण ¨सह, अधिवक्ता संजय कुमार, इसमाइल अंसारी सहित कई लोग थे।