आग लगने से घर का सामान खाख
सदर प्रखंड के अहियापुर गांव में एक घर जलकर राख हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 03:03 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 03:03 AM (IST)
अरवल। सदर प्रखंड के अहियापुर गांव में एक घर जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना से घर में रखा सारा सामान भी जल गया। गृहस्वामी गिरिजा पंडित ने इस संबंध में स्थानीय थाने में गांव के ही किसी व्यक्ति पर आग लगाने की शंका व्यक्त करते हुए आवेदन दिया है। आवेदन में उसने गांव के ही दो लोगों पर आग लगाने का संदेह व्यक्त किया है। इधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने बताया कि गृहस्वामी के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच की कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान दोषी पाए गए व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें