पंचायत सचिव के निधन पर शोक
प्रखंड के पंचायत सचिव उमेश प्रसाद के निधन पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 03:03 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 03:03 AM (IST)
अरवल। प्रखंड के पंचायत सचिव उमेश प्रसाद के निधन पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में सभी लोगों ने उमेश प्रसाद के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। लोगों ने कहा कि उनके निधन से सभी कर्मचारी मर्माहत हैं। शोक सभा में पंचायती राज पदाधिकारी अंजनी कुमार, विजय प्रसाद आदि लोग भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें