बीडीओ ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण
प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का औचक निरीक्षण किया।
अरवल। प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बना हुआ पाया गया। उन्होंने वार्डेन को मेन्यू के अनुसार भोजन बनाने का निर्देश दिया।
इस मौके पर बीडीओ ने वार्डेन को कई दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने विद्यालय में पढने वाली छात्राओं को माता पिता तथा भाई बहन से मिलवाने को कहा। अगर किसी छात्रा को बाजार जाना है तब उसके साथ वार्डेन भी साथ में जाएगी। मसलन छात्रा को बाजार अकेले या किसी दूसरे के साथ नहीं भेजने को कहा गया। बीडीओ ने बताया कि लापरवाही बरतने पर वार्डेन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मिली शिकायत पर वहां निरीक्षण करने गया था।उन्होंने यह भी बताया कि इस विद्यालय में अगर मेन्यू के अनुसार खाना नहीं बनाया जाएगा तो कार्रवाई होगी।