90 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
अररिया। जोगबनी पुलिस ने बुधवार की संध्या तकिया स्थित नवनिर्माणाधीन बथनाहा नेपाल रेल मार्ग पर संदेह होने पर दो साइकिल सवार को हिरासत में लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Mar 2017 03:02 AM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 03:02 AM (IST)
अररिया। जोगबनी पुलिस ने बुधवार की संध्या तकिया स्थित नवनिर्माणाधीन बथनाहा नेपाल रेल मार्ग पर संदेह होने पर दो साइकिल सवार को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों के पास से 90 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति की पहचान बथनाहा भद्रेश्वर निवासी मनोज बहलदार एवं रामदेव बहलदार के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में अररिया भेज दिया गया। गश्ती दल में पुअनि मदन शर्मा, सअनि विनोद कुमार, सिपाही राजेश यादव, विनोद कुमार सहित चौकीदार श्याम कुमार पासवान शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें