ग्रामीणों ने बथनाहा वीरपुर मार्ग को किया जाम
अररिया। बाढ़ पीड़ितों के साथ प्रशासनिक अनदेखी को लेकर मंगलवार को लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने
अररिया। बाढ़ पीड़ितों के साथ प्रशासनिक अनदेखी को लेकर मंगलवार को लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने बथनाहा -वीरपुर मार्ग को जाम कर दिया तथा सरकार के विरोध में नारे लगाये। जाम के कारण साढ़े तीन घंटे तक इस मार्ग पर यातायात बाधित रहा। गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। मौके पर पहुंचे फुलकाहा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने ग्रामीणों को काफी समझाया एवं जिला पदाधिकारी से दुरभाष पर ग्रामीणो से बात भी करायी। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों का आश्वस्त किया कि फिलवक्त उंचे स्थानों को चुनकर वे लोग अपना ठिकाना बना लें। बुधवार से उन्हें राहत सामग्री मुहैया कराया जाएगा। तदोपरांत ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद कर जाम हटाया। इस दौरान दूरभाष पर बीडीओ नरपतगंज ने कहा कि कल से राहत शिविर लगाकर पीड़ितों की मदद की जाऐगी। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने गांव में नाव द्वारा सहायता प्रदान किये जाने की बात कही। मौके पर प्रमोद यादव, महेंद्र यादव, सूर्यानंद यादव, सुधीर यादव, अजय कुमार, श्याम ठाकुर, मुरली ठाकुर, मनोज पासवान, युगेश पासवान, दिलीप पासवान, तेतर पासवान, जितेंद्र यादव, विजय यादव, विश्वनाथ यादव, विष्णुदेव यादव, उपेंद्र यादव,नारायण यादव, लीलानंद यादव, बालचंद्र यादव, मसोमात रंभा देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, ब्यूटी देवी,कुमीला देवी, भोली देवी, चुनमुन देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।