पदाधिकारियों को अपने कार्यों का मूल्यांकन करना चाहिए
अररिया। पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन पुलिस लाइन अररिया में पोधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम
अररिया। पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन पुलिस लाइन अररिया में पोधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम हिमांशु शर्मा, एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने पुलिस लाइन के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये। इससे पूर्व एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को संबोधित भी किया।
पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस सप्ताह में पुलिस कर्मियों को विभिन्न तरह के आयोजन करना चाहिए। इस कार्यक्रम के तहत खेलकूद, क्विज प्रतियोगिता आदि कर अपनी कार्यक्षमता को बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सप्ताह के दो दिन पदाधिकारियों को अपने कार्यों का भी मूल्यांकन करना चाहिए। ताकि कानून के नये नये एक्टों से परिचित होने के साथ उसपर काम करने का तजूर्बा भी प्राप्त होगा। उन्होने बताया कि जिले में आज भी कई ऐसे पुलिस पदाधिकारी हैं जो कानून की विभिन्न धाराओं से अनभिज्ञ हैं। कार्यक्षेत्र में रहने वाले पुलिस पदाधिकारियों को ये सारी जानकारी होना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान एसडीओ संजय कुमार, हेड क्वार्टर डीएसपी अजय प्रकाश, होम गार्ड के कमांडेंट सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर, एसआई, मेजर, प्रचारी प्रवर एवं दर्जनों की संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।