महाशिवरात्रि को ले ब्रह्मकुमारी विवि द्वारा तीन दिवसीय प्रभात फेरी का हुआ समापन
अररिया। महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा फारबिसग
अररिया। महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा फारबिसगंज द्वारा निकले तीन दिवसीय प्रभात फेरी का गुरुवार को अंतिम प्रभात फेरी के साथ समापन हो गया। उक्त प्रभात फेरी में केंद्र संचालिका रुकमा दीदी के नेतृत्व में निकाली गयी। जो केंद्र से शुरू होकर शहर के चारो दिशाओ का भ्रमण किया। जिसमें बड़ी संख्या बीके भाई बहनों ने भाग लिया। उक्त प्रभात फेरी में भाई बहन शहर वासियो को ब्रह्ममूर्त में जगकर अपने जीवन को सार्थक बनाने की अपील कर रहे थे। शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर केंद्र संचालिका रुकमा दीदी ने शिवरात्री का आध्यात्मिक रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि लोग आज काम, क्रोध, लोभ, अहंकार जैसे कुरीतियों से जकड़े हुए है। जिसे हमें भगाने के लिए भगवान शिव के अराध्य में आने की जरूरत है।इस मौके पर बीके के सीता दीदी, संतोषी दीदी, ¨सधु दीदी, इंदु दीदी, रंजू डालमिया, पप्पु डालमिया, विजय लखोटिया, अशोक डाबरीवाला, आजाद शत्रु अग्रवाल, राजू भगत, कुलानंद चौधरी, शिवराज भाई, राजीव भाई, संजय बोथरा, प्रेम भाई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।