मानव श्रृंखला में परिवार के हर सदस्य की हो भागीदारी
आगामी 21 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला में परिवार के हर सदस्य की भागीदारी हो।
अररिया। आगामी 21 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला में परिवार के हर सदस्य की भागीदारी हो।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा कुमारी ने मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटर साइकिल रैली में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इफ्तारूल जमां, पीओ मनरेगा दिलीप कुमार समीर, प्रखंड सहायक मंजूर आलम, बीआरपी अशोका नंद पाठक, मदन कुमार के अलावा प्रखंड कर्मी, शिक्षक व अन्य स्थानीय लोग शामिल थे। मोटर साइकिल रैली उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर से महथावा तक रवाना हुई। रैली में 21 जनवरी को आम लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने लिए लोगों को नशामुक्ति से दूर रहें। इसमें लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए। रैली में आवास पर्यवेक्षक धवन कुमार, पंचाचत सचिव चांद अंसारी, विष्णु देव उरांव, जितेन्द्र कुमार यादव, असरफ फरहत अलि, प्रधानाध्यपक विक्रम मेहता, अशोक झा, निरंजन चौधरी, प्रखंड लोक शिक्षा, शिक्षा समन्वयक पृथ्वीचंद मंडल, प्रवीण कुमार, अजय कुमार झा व अन्य कर्मी मौजूद थे।