शोकसभा कर पूर्व जिलाध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि
अररिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य स्व. भारतेंदु यादव को श्
अररिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य स्व. भारतेंदु यादव को शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम अररिया में पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल ¨सहा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। जिला के कांग्रेसी नेताओं ने एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में मौजूद नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही स्व. भारतेंदु जी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर प्रसाद साह, अब्दुस सलाम, अब्दुल मन्नान अंसारी, लखन राम, विजय यादव, डा. सदरे आलम, मो. मोइजउद्दीन, जफरूल हसन, प्रमोद झा, कलानंद झा एवं अली हसन आदि मौजूद थे।