सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
अररिया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घिवाहा के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक
अररिया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घिवाहा के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी अनुसार मृतक लाकि चंद यादव 70 वर्ष अपने दरवाजे से सड़क पार कर रहा था कि इसी दौरान एक तरफ से ऑटो तथा दूसरी ओर से बाइक में आपसी भिड़ंत हो जाने से जोरदार चोटें लगी। गंभीर रूप से घायल को तत्काल परिजन व ग्रामीणों की मदद से स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टर रुपेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मालूम हो कि मृतक लाकिचंद यादव पिता स्व. लूटन यादव परवाहा पंचायत के घिवाहा वार्ड चार का निवासी है। अपने परिवार का भरण पोषण दूध का व्यापार कर किया करता था। मृतक के दो बेटे में एक परदेश रोजी रोटी की जुगत में है। वहीं दूसरा शारीरिक रूप से विकलांग है। स्थानीय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।