बिहार में बस व JCB में सीधी भिड़ंत, पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत
बिहार के अररिया जिले में सोमवार की रात बस व जेसीबी में सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 09:36 PM (IST)Updated: Tue, 06 Mar 2018 11:46 AM (IST)
style="text-align: justify;">अररिया [जेएनएन]। बिहार के सुपौल में सोमवार देर शाम एक यात्री बस जेसीबी से टकरा गई। दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार अररिया के नरपतगंज-फारबिसगंज फोर लेन पर पंचगछिया चौक के समीप जाेगबनी से सुपौल जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पंचगछिया के समीप दूसरी ओर से आ रही जेसीबी से बस की सीधी टक्कर हुई। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए नरपतगंज ले जाया गया। कुछ घायलों की स्थिति को गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए फारबिसगंज रेफर कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें