Move to Jagran APP

संचिता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत

अररिया। समाज सेविका सह फारबिसगंज में महिलाओं के हक की लड़ाई में अहम योगदान देने वाली संचिता मंडल को अ

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 06:58 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 06:58 PM (IST)
संचिता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत
संचिता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत

अररिया। समाज सेविका सह फारबिसगंज में महिलाओं के हक की लड़ाई में अहम योगदान देने वाली संचिता मंडल को अररिया जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उक्त मनोनीत पद इन्हें जिलाध्यक्ष संजय राणा के अनुशंसा पर जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुमारी गुप्ता द्वारा मनोनीत किया गया है। बताते चले की संचिता सामाजिक कार्यो के साथ साथ जदयू जिला महासचिव स्तर के दायित्वों का दो दो बार बखूबी निर्वहन कर चुकी है। वही जनहित समस्याओं से लेकर महिलाओं की हक की लड़ाई अपनी आवाज बुलंद करती रही है। इधर इन्हें मनोनीत किए जाने पर अररिया जिले के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बुधवार को एक निजी होटल में समारोहपूर्वक भव्य स्वागत कर इन्हें फुल मालाओं से लाद दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय राणा ने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन ग्रामीण स्तर पर धारदार व मजबूत होगी। वही लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए संचिता ने कहा कि पार्टी ने जो उनपर विश्वास कर जिम्मेवारी सौंपी है उसका बखूबी निर्वहन कर पार्टी की रीतियां और नीतियां और उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। मौके पर मुख्य पार्षद सुनीता जैन, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप साह, जिला उपाध्यक्ष रेशम लाल पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मूलचंद गोलछा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष अभिषेक ¨सह, जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, पवन मिश्रा, रमेश ¨सह, किशोर रॉय, कुंदन भगत, रुस्तम खान, मीणा झा, उर्मिला देवी, कंचन देवी, शीला देवी, लक्ष्मी देवी, अनिता देवी,अम्बिका देवी निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.