ग्राम कचहरी को सशक्त बनाने का लिया निर्णय
अररिया। सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बोकंतरी पंचायत भवन में गुरूवार को सरपंच संघ की बैठक सरपंच संघ के प्
अररिया। सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बोकंतरी पंचायत भवन में गुरूवार को सरपंच संघ की बैठक सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. शमशुल उपस्थित थे। 21 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के निवास पर बिहार के सरपंच संघ द्वारा विगत पांच दिसंबर को किए प्रदर्शन के बारे में बताया। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायतों में चौकीदार की सेवा अब तक नहीं दिया गया है। कचहरी सचिवों की सेवा प्रखंड मुख्यालय में लिया जाता है, जो कि कचहरी सचिवों को सरपंच के कार्यो के लिए नियुक्त किया गया है। निर्णय लिया गया कि सभी सरपंच ग्राम कचहरी का नियमानुसार पालन कर इसे सशक्त बनाएंगे। प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पासवान ने संघ को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। बैठक में उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सरपंच कुंदन महाथा गगन देव झा, प्रकाश पासवान, शखीचंद पासवान, प्रमीला देवी, बीबी मरीयम ,लीला देवी, दूखन लाल यादव, संतोष शर्मा, कमरू निशा आदि लोग उपस्थित थे।