बिमली को अब चाहिए गैस का चूल्हा
अररिया। बहुत दिन संठी आ पत्ता वला चूल्हा पर खाना बनैलिए। आब सरकार हमरा सब के गैस चूल्हा नै देतै हौ भ
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 08:34 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 08:34 PM (IST)
अररिया। बहुत दिन संठी आ पत्ता वला चूल्हा पर खाना बनैलिए। आब सरकार हमरा सब के गैस चूल्हा नै देतै हौ भैया ..? गुरुवार को रामपुर कोदरकट्टी गांव की ज्यादातर महिलाओं की जुबान पर यही सवाल था।
गृहिणी बिमली देवी ने बताया कि अररिया में सबको गैस का चूल्हा है और वे उसी पर खाना पकाती है। हम लोगों को भी अब गैस का चूल्हा मिलना चाहिए। सुना है कि सरकार गरीबों को मुफ्त में गैस का कनेक्शन दे रही है। यह बात कई अन्य महिलाओं ने भी कही। उनकी बात सुन कर यही महसूस हुआ कि गांवों के विकास की एक ईमानदार कोशिश विकासहीनता पर जबरदस्त प्रहार कर सकती है। यह देखना रुचिकर रहेगा कि महादलितों की बस्ती में सरकारी कृपा दृष्टि कब तक पहुंचती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें