वीडियो कांफ्रे¨सग के जरिये लिया चुनाव कार्यो का जायजा
अररिया। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में पांचवे चरण में पंचायत चुनाव के तैयारी की अद्यतन जानकारी के लिए ड
By Edited By: Published: Wed, 04 May 2016 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 09:43 PM (IST)
अररिया। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में पांचवे चरण में पंचायत चुनाव के तैयारी की अद्यतन जानकारी के लिए डीपीआरओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बुधवार को जोकीहाट प्रखंड कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों से वीडियो कांफ्रें¨सग किये। वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिये डीपीआरओ ने बीडीओ एके अमन, सीओ अशोक कुमार, सीडीपीओ अंजना से कई महत्वपूर्ण जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मतपत्र के विखंडन सहित कोशांगों के गठन, निर्वाचन कर्मियों की सुविधा के लिए एडवांस व डिस्पैच सहित सभी जानकारी अधिकारियों ने कांफ्रें¨सग के माध्यम से दी। मौके पर बीएसएस सुभाश कुमार, बीएओ राजेन्द्र साह, एसएन -हजया, प्रधान सहायक दीप नारायण साह, शमशाद आलम आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें