अग्निकांड में एक लाख की सम्पत्ति जलकर राख
अररिया। प्रखंड के जागीर परासी वार्ड नंबर दो में शनिवार की दोपहर रसोईघर से लगी आग में दो लोगों के घर
By Edited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 05:34 PM (IST)
अररिया। प्रखंड के जागीर परासी वार्ड नंबर दो में शनिवार की दोपहर रसोईघर से लगी आग में दो लोगों के घर जलकर राख हो गए जिसमें कपड़ा, अनाज, बर्तन व नगदी समेत लगभग एक लाख से अधिक की सम्पत्ति का नुकसान हुआ। अग्निपीड़ितों में देवनारायण यादव व सोनी देवी शामिल है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी बीरेंद्र ¨सह घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अग्निपीड़ितों को राहत आपदा प्रबंधन के तहत समुचित मुआवजा दिया जाएगा। मौके पर समिति सदस्य मनोज झा, ललन झा, प्रमोद यादव, कृत्यानन्द यादव आदि अनेकों लोगों ने प्रशासन से अग्निपीड़ितों को इंद्रा आवास दिये जाने की भी मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें